भोपाल: वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ की प्रशासनिक शाखा, भोपाल द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सामुदायिक भवन, हबीबगंज रेलवे कॉलोनी में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महामंत्री अशोक शर्मा के नेतृत्व में हुआ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी विजय सिंह तथा विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ मंडल वित्त अधिकारी जानवी तिवारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंडल कार्यालय, कार्मिक, इंजीनियरिंग, वित्त, आरपीएफ और वाणिज्य विभाग सहित विभिन्न विभागों की लगभग 200 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
महिलाओं ने रैंप वॉक, मॉडलिंग, कविता वाचन, संगीत और महिला गीत जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को मजदूर संघ की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं के लिए भोजन और उपहार की भी व्यवस्था की गई। मंच संचालन पुष्पलता पाठक ने किया। कार्यक्रम में संघ के कई पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे।
