इज़रायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने लेबनान में हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर हवाई हमले किए, 24 घंटों में 380 से अधिक ठिकानों को बनाया निशाना

यरूशलेम, 17 अप्रैल (स्पुतनिक/वार्ता) इज़रायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि उसने पिछले 24 घंटों में लेबनानी शिया आंदोलन हिज़्बुल्लाह के 380 से अधिक ठिकानों पर हमले किए।

आईडीएफ ने टेलीग्राम पर कहा, “पिछले 24 घंटों में, आईडीएफ ने दक्षिणी लेबनान में सक्रिय जमीनी बलों के अभियानों का समर्थन करने के लिए हिज़्बुल्लाह आतंकवादी संगठन के 380 से अधिक ठिकानों पर हमले किए।”

आईडीएफ ने कहा कि हमलों में हिज़्बुल्लाह के सदस्यों, मुख्यालयों और लॉन्चरों को निशाना बनाया गया।

 

Next Post

रामनगर में 6 दुकानों के विरूद्ध हुई कार्यवाही

Fri Apr 17 , 2026
मैहर :कलेक्टर मैहर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से शत-प्रतिशत खाद्यान्न वितरण नहीं करने पर संबंधित राशन दुकान और विक्रेताओं पर कार्यवाही के निर्देश दिये हैं। समय-सीमा प्रकरणों की बैठक में उन्होंने जिले में खाद्यान्न वितरण की समीक्षा के दौरान प्रत्येक माह राशन का शत-प्रतिशत वितरण […]

You May Like