राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

इंदौर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर बुधवार को राजीव गांधी चौराहा (पिपलियापाला) स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र और प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति की नींव रखकर भारत को आधुनिक तकनीक की दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य किया। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और युवाओं को सशक्त बनाने की सोच आज भी प्रेरणास्रोत है।

Next Post

पवैया अफसरों को अहसास करा रहे "वित्त आयोग" की ताकत का

Thu May 21 , 2026
ग्वालियर चंबल डायरी हरीश दुबे।  शिवराज कैबिनेट में मंत्री और सांसद रह चुके जयभान सिंह पवैया मंदिर आंदोलन में केंद्रीय भूमिका निभाने के चलते राष्ट्रीय स्तर पर तेजतर्रार हिंदुत्ववादी नेता की छवि रखते हैं। उनका कार्यक्षेत्र देशभर में विस्तृत है लेकिन ग्वालियर उनकी प्राथमिकता में है। यही वजह है कि […]

You May Like