
ग्वालियर। चैत्र शुक्ल अष्टमी, गुरुवार 26 मार्च को श्रीराम हिंदू सेना के तत्वाधान में विश्व विजेता चक्रवर्ती सम्राट श्री अशोक की जयंती के अवसर पर चल समारोह का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम बार होने वाले इस चल समारोह में लोग परिवार सहित उत्साह पूर्वक हिस्सा लेंगे। अशोक जयंती पर यह चल समारोह दोपहर 2 बजे से महाराज बाड़े से प्रारंभ होगा।
