अंबाह थाने में बदला नेतृत्व, वीरेश कुशवाह बने नए थाना प्रभारी

मुरैना। पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए फेरबदल के तहत वीरेश कुशवाह ने अंबाह थाना प्रभारी का कार्यभार संभाल लिया है। वहीं वर्तमान थाना प्रभारी सतेन्द्र कुशवाह को अंबाह से स्थानांतरित कर कैलारस थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ किया गया है। नए थाना प्रभारी वीरेश कुशवाह के कार्यभार ग्रहण करने के बाद थाने में औपचारिक प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस महकमे में इस बदलाव को कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, इस स्थानांतरण से दोनों ही थाना क्षेत्रों में पुलिसिंग व्यवस्था को और बेहतर बनाने की अपेक्षा की जा रही है।

Next Post

अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चार आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार 

Thu Feb 19 , 2026
इंदौर। शहर में अवैध हथियार लेकर घूम रहे युवकों के खिलाफ पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से चाकू, छुरा और तलवारनुमा हथियार जब्त किए हैं. तुकोगंज थाना क्षेत्र में वायएन रोड स्थित एक बार की गली से देर […]

You May Like