IPL 2026: मैदान पर विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच तीखी बहस, मैच के बाद हाथ न मिलाने पर फैंस ने किया ट्रोल

हैदराबाद | आईपीएल 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 55 रनों से पराजित किया। इस मैच के दौरान आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और एसआरएच के ओपनर ट्रेविस हेड के बीच जबरदस्त जुबानी जंग देखने को मिली। अपनी पारी के दौरान कोहली बार-बार हेड की ओर देखकर उन्हें चुनौती देते और तंज कसते नजर आए। हालांकि, हेड ने इस पूरे घटनाक्रम के दौरान संयम बनाए रखा और कोहली की उकसाने वाली हरकतों पर कोई आक्रामक प्रतिक्रिया नहीं दी।

मैच के समापन पर जब दोनों टीमें एक-दूसरे से हाथ मिला रही थीं, तब भी विराट कोहली का गुस्सा शांत नहीं हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि कोहली ने एसआरएच के अन्य खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाया, लेकिन उन्होंने जानबूझकर ट्रेविस हेड को नजरअंदाज कर दिया। हेड ने हाथ बढ़ाने की कोशिश भी की, लेकिन कोहली बिना उनकी तरफ देखे आगे बढ़ गए। इस व्यवहार के बाद क्रिकेट प्रेमी सोशल मीडिया पर कोहली की जमकर आलोचना कर रहे हैं और उन्हें ‘स्पोर्ट्समैन स्पिरिट’ को बनाए रखने की सलाह दे रहे हैं।

राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 255 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया, जिसमें ईशान किशन (79) और अभिषेक शर्मा (56) की धुआंधार पारियां शामिल थीं। जवाब में आरसीबी की टीम रजत पाटीदार के 56 रनों के बावजूद 20 ओवर में केवल 200 रन ही बना सकी। मैच के दौरान दोनों दिग्गजों के बीच हुआ यह विवाद अब खेल के परिणाम से ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है।

Next Post

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के लिए ग्वालियर जिले में तैयारी शुरू

Sat May 23 , 2026
ग्वालियर:ग्वालियर जिले में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां लगातार जारी हैं। इसके तहत आयुष विभाग द्वारा जिलेभर में “100 डेज फ्री लाइव योगा सेशंस” एवं 50 दिवसीय काउंटडाउन कार्यक्रम के अंतर्गत कॉमन योगा प्रोटोकॉल आधारित योग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।प्रभारी जिला आयुष अधिकारी के अनुसार जिले के […]

You May Like