सोशल मीडिया पर प्यार के बाद झारखंड से 1020 किमी का सफर तय करके बॉयफ्रेंड से मिलने आई लड़की, बिना मोबाइल ढूंढा घर

ग्वालियर: अनोखे और सच्चे प्यार का उदाहरण ग्वालियर में देखने को मिला है। 2022 में झारखंड की रहने वाली प्रीति से ग्वालियर के धीरज आर्य की सोशल मीडिया के जरिए जान पहचान हुई, सोशल मीडिया पर दोनों का नंबर एक्सचेंज हुआ और बातचीत करते-करते दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। बातचीत का सिलसिला 1 साल तक चला उसके बाद मुलाकात का दौर शुरू हुआ और धीरज झारखंड में प्रीति से मिलने पहुंचा, जहां दोनों की मुलाकात हुई। लेकिन, दोनों के प्यार के बीच प्रीति के घरवाले दीवार बनकर खड़े हो गए। कुछ समय के लिए प्रीति और धीरज की बातचीत भी बंद हो गई। प्रीति के परिजनों ने उससे मोबाइल भी छीन लिया।
प्रीति का फोन छीने जाने के बाद धीरज ने उसे दूसरा फोन दिलाया था, जिसके जरिए दोनों की बात फिर होने लगी, लेकिन कुछ दिन बाद प्रीति के परिजनों को इसकी भी जानकारी लग गई। प्रीति के परिजनों ने उस पर बंदिश लगाना शुरू कर दिया और उसके साथ मारपीट भी की, जिसके बाद प्रीति ने ग्वालियर जाने का फैसला किया और बिना किसी सहारे, बिना फोन के वह झारखंड से ग्वालियर के लिए निकल गई।
5 ट्रेनें बदलकर ग्वालियर पहुंची प्रीति
धीरज से मिलने के लिए प्रीति 1020 किलोमीटर का सफर तय करके ग्वालियर पहुंची। ग्वालियर पहुंचने के लिए उसने पांच ट्रेन बदलीं और बिना मोबाइल के ही बॉयफ्रेंड का घर भी ढूंढ लिया। इसके बाद प्रीति और धीरज ने आर्य मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद अब प्रीति और धीरज का कहना है कि प्रीति के परिजन दोनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। परिजनों से मिली धमकी के बाद प्रीति और धीरज ने एसपी ऑफिस पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
प्रीति और धीरज को मिल रही धमकी
प्रीति का कहना है कि ‘हमारी हमारी सोशल मीडिया से पहचान हुई थी। धीरे-धीरे हम एक दूसरे को पसंद करने लगे। हमारे घरवाले मेरी शादी किसी दूसरी लड़के के साथ करना चाहते थे, इसी वजह से पांच ट्रेन बदलकर मैं झारखंड जमशेदपुर से ग्वालियर धीरज के घर पहुंची हूं, जहां हमने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली है। लेकिन, मेरे घरवाले अब ग्वालियर आ गए हैं और अब हम दोनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसलिए हम सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं।’

Next Post

टीना क्लेटन ने जीता महिलाओं की 100 मीटर दौड़ का खिताब

Sun Sep 6 , 2026
ब्रसेल्स, 05 सितंबर (वार्ता) डायमंड लीग फाइनल 2026 के दूसरे दिन, जमैका की धाविका टीना क्लेटन, एमी हंट और शा’कैरी रिचर्डसन ने महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमश: स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। शनिवार रात हुए इस मुकाबले में 22 साल की क्लेटन ने […]

You May Like