सोमवार को ईरान का दौरा करेंगे मुनीर

तेहरान, 23 अगस्त (वार्ता) पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता पर चर्चा के लिए सोमवार को ईरान की राजधानी तेहरान का दौरा करेंगे। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने रविवार को यह जानकारी दी। श्री बघाई ने संवाददाताओं को बताया कि एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख के तौर पर ईरान आ रहे श्री मुनीर की यह यात्रा क्षेत्र में ‘शांति और स्थिरता’ कायम करने के पाकिस्तान के प्रयासों के तहत हो रही है। उन्होंने कहा कि श्री मुनीर इस यात्रा के दौरान वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

यह बैठक ऐसे समय पर हो रही है जब ईरान और पाकिस्तान पश्चिम एशिया के क्षेत्रीय घटनाक्रम, शांति, स्थिरता और सुरक्षा पर लगातार चर्चा करते रहे हैं। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने शनिवार को श्री मुनीर के साथ बातचीत की थी। श्री बघाई की यह घोषणा ऐसे समय पर आयी है जब पाकिस्तान पश्चिम एशिया में क्षेत्रीय बातचीत पर जोर दे रहा है। ईरान और अमेरिका ने 18 जून 2026 को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये थे। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच जारी युद्ध को रोकना और विस्तृत समझौते के लिए जमीन तैयार करना था। इसके साथ दोनों देशों के बीच कुछ समय के लिए हमले रुक गये थे, हालांकि ये हमले कुछ समय बाद ही पुनः शुरू हो गये और शांति वार्ता भी ठप पड़ गयी।

.....

Next Post

बारिश से शिकारगंज-भवरसेन मार्ग पर बढ़ा खतरा

Sun Aug 23 , 2026
सीधी। जिले के शिकारगंज-भवरसेन मार्ग पर लगातार बारिश के चलते सड़क किनारे मिट्टी का कटाव तेजी से बढ़ रहा है। पानी के बहाव से सड़क के नीचे की मिट्टी बह गई है, जिससे सड़क का एक हिस्सा कमजोर स्थिति में पहुंच गया है और किनारे गहरी खाई बन गई है। […]

You May Like

Play sound