छतरपुर। मध्य प्रदेश विद्युत मंडल पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा के बैनर तले पेंशनर्स ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को विद्युत विभाग कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय के सामने टेंट लगाकर दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक शांतिपूर्ण धरना दिया।
धरने के दौरान पेंशनर्स ने पेंशन संबंधी लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान, सुविधाओं में सुधार तथा लंबित देयकों के भुगतान की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि कई बार विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे जाने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है, जिससे पेंशनर्स को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शन के अंत में पेंशनर्स ने प्रशासन से शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को आगे और तेज किया जाएगा।
