राज्यसभा सभापति ने आप से अलग हुए सात सदस्यों के भाजपा में विलय को दी मंजूरी

राज्यसभा सभापति ने आप से अलग हुए सात सदस्यों के भाजपा में विलय को दी मंजूरी

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल (वार्ता) राज्यसभा के सभापति ने सदन के उन सात सदस्यों के भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) में विलय को मंजूरी दे दी है जो हाल में आम आदमी पार्टी (आप) से अलग हो गए हैं। राज्यसभा सचिवालय द्वारा सोमवार को जारी सदन में विभिन्न दलों की सदस्य सूची में आम आदमी पार्टी से अलग होकर भाजपा में शामिल होने की घोषणा करने वाले सदस्यों के नाम भाजपा की सूची में आ गए हैं और पार्टी की सदस्य संख्या 106 से बढ़कर 113 हो गई है।

उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी से निर्वाचित सदस्य राघव चड्ढा, डॉ संदीप कुमार पाठक और डॉ अशोक कुमार मित्तल ने गत 24 अप्रैल को राजधानी में एक संवाददाता सम्मेलन कर राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के सात सदस्यों के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की घोषणा की थी इन सदस्यों में उपरोक्त तीन के अलावा सर्वश्री हरभजन सिंह, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल और राजेंद्र गुप्ता शामिल हैं। राज्यसभा सचिवालय की ओर से आज जारी सूची के अनुसार इन सदस्यों को 24 अप्रैल से ही भाजपा के सदस्य के रूप में मान्यता दी गई है।

इस सूची में आम आदमी पार्टी के सदस्यों की संख्या घटकर तीन हो गई है। सदन में अब आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह के अलावा दो सदस्य श्री नारायण दास गुप्ता और श्री संत बलबीर सिंह के नाम हैं। आम आदमी पार्टी ने श्री राघव चड्ढा को सदन में पार्टी के उप नेता पद से हटा दिया था। उसी के बाद से पार्टी में समस्या उत्पन्न हुई है।

 

 

.....

Next Post

पुलिस की पहल से थमा विवाद, दलित परिवारों का मंदिर प्रवेश और सामाजिक बहिष्कार खत्म

Mon Apr 27 , 2026
खरगोन। खरगोन जिले के गोगावा थाना क्षेत्र के पाडलिया गवली गांव में दलित समुदाय के तीन परिवारों के मंदिर प्रवेश और दुकानों से खरीदारी को लेकर हुए विवाद का समाधान हो गया है। पुलिस की मध्यस्थता में तीन दौर की चर्चा के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। पुलिस […]

You May Like