उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का मोदी करेंगे उद्घाटन

ग्रेटर नोएडा, 25 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट सेंटर में गुरुवार से उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का शुभारंभ होने जा रहा है जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

श्री मोदी ग्रेटर नोएडा एक्सपो मार्ट कुछ ही देर में पहुंचेंगे जहां उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के तीसरे चरण उद्घाटन करेंगे। बुधवार देर शाम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्सपो मार्ट के स्थलीय निरीक्षण संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।

उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के आगाज से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। समूचे एक्सपो मार्ट क्षेत्र के आस पास 1200 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात हैं और निगरानी के लिए 45 हाई डेफिनेशन कैमरे लगाए गए हैं और सुरक्षा एजेंसी एक स्ट्रांग रूम द्वारा सभी जगहों पर तीखी नजर रख रही है।

उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के मद्देनजर भारी मालवाहक वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाए गए हैं और आकस्मिक स्थिति में सिर्फ एम्बुलेंस और दमकल विभाग के वाहनों को अनुमति प्रदान की गई है।

प्रधानमंत्री के आगमन से पहले पुलिस के निर्देशानुसार सुरक्षा चाक चौबंद कर दिया गया है और जिले में गुब्बारे ड्रोन पर पूर्णतः प्रतिबंध है।

तीसरे चरण के इस उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में 80 से अधिक देश भागीदारी करेंगे और इसमें 2500 से अधिक उत्पादों के स्टॉललगाएंगे ।

व्यापार मेले में प्रतिदिन लाखों लोग शामिल होंगे जिसके कारण आस पास क्षेत्र के सभी होटल बुक हो चुके हैं।

अंतर्राष्ट्रीय व्यापारियों की सुविधा के दृष्टिकोण से एक्सपो मार्ट में प्रवेश के लिए विशेष मार्ग बनाए गए हैं।

Next Post

बीजेपी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष हादसे में घायल

Thu Sep 25 , 2025
भिंड: बीजेपी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष एक हादसे में घायल हो गईं हैं। होटल में उनके ऊपर कांच टूटकर गिरा जिससे उनके पैर में गंभीर चोट आई है। वे अतिथियों के सत्कार के लिए होटल की लॉबी में खड़ी थीं। भिंड के होटल किंग इम्पीरियल में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के […]

You May Like