पंचांग 06 दिसम्बर 2025:-
रा.मि. 15 संवत् 2082 पौष कृष्ण द्वितीया शनिवासरे रात 12/52, मृगशिरा नक्षत्रे दिन 11/51, साध्य योगे प्रात: 7/1 तदुपरि शुभ योगे रातअंत 4/2, तैतिल करणे सू.उ. 6/45, सू.अ. 5/15, चन्द्रचार मिथुन, शु.रा. 3,5,6,9,10,1 अ.रा. 4,7,8,11,12,2 शुभांक- 5,7,1.
———————————————————
आज जिनका जन्म दिन है- शनिवार 06 दिसम्बर 2025
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में सामाजिक कार्यो में संलग्नता रहेगी. व्यवसाय में वृद्धि होगी. राजनैतिक लाभ होगा. वर्ष के मध्य में व्यवसाय की स्थिति में सुधार होगा. आय के अन्य स्त्रातों में वृद्धि होगी. पूर्व परिचित से भेंट होगी. सफलता मिलेगी. मन में प्रसन्नता रहेगी. वर्ष के अन्त में अनावश्यक विवाद से मन खिन्न रह सकता है. स्थान परिवर्तन का योग है.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को शारीरिक कष्ट और मानसिक चिन्ता रहेगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों का दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा. शुभ समाचार मिलेगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को आर्थिक लाभ होगा. सिंह राशि के व्यक्तियों को परिश्रम व उदासीनता रहेगी. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को आपसी सामंजस्य के साथ काम लेना हितकर रहेगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को नियमितता का ध्यान रखकर कार्य करना चाहिये. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को जमीन जायजाद के कार्यो में सफलता प्राप्त होगी.
———————————————————
आज का भविष्य- शनिवार 06 दिसम्बर 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, सुशील, बड़े नेत्रों वाला शरीर से कोमल एवं मन में भावुक होगा. स्वास्थ्य में कुछ नरम गरम रहेगा, अपनी इच्छानुसार कार्य करेगा, दूसरों को शीघ्र अपनी ओर आकर्षित करेगा. प्रवास का शौकीन होगा.
———————————————————
मेष– अज्ञात भय एवं चिन्ता रहेगी. उच्चाधिकारियों का सहयोग रहेगा. इच्छा के अनुसार कामकाज की अधिकता रहेगी. निजी दायित्व बढ़ेंगे.
वृषभ– जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होगा. शत्रुओं का पराक्रम बढ़ेगा. कामकाज की अधिकता रह सकती है. निजी दायित्वों की पूर्ति होगी.
मिथुन– खानपान की अनियमितता बनी रहेगी. शारीरिक कष्ट होगा. जोखिम कार्यो में उत्साह बना रहेगा. जमिथुन, जायजाद के कार्य लाभदायक रहेंगे.
कर्क– मानसिक सुख एवं प्रसन्नता रहेगी. विशिष्टजनों से समाचार मिलेगा. नये कार्यो में उत्साह बना रहेगा. जमिथुन, जायजाद के कार्य लाभदायक रहेंगे
सिंह– आजीविका प्रयासों में सफलता मिलेगी. माता पिता का सुख मिलेगा. दायित्वों की पूर्ति होगी. पद, प्रतिष्ठा, सम्मान में वृद्धि होगी.
कन्या- स्थायी एवं अन्य साधनों की प्राप्ति होगी. सामाजिक प्रभाव रहेगा. मित्रों एवं अधिकारियों की मदद मिलेगी. रचनात्मक कार्य बनेगा.
तुला– आकस्मिक खर्च में वृद्धि होगी. दैनिक कार्य में व्यवधान आ सकता है. निजी पुरूषार्थ बना रहेगा. दूरगामी परिणाम सामने आ सकता है.
वृश्चिक– शासकीय पक्ष आपके अनुकूल रहेगा. इच्छानुसार सभी कामकाज बनेंगे. दूरगामी परिणाम आपके पक्ष में होंगे. साहसिक पराक्रम बना रहेगा. लाभ होगा.
धनु– मानसिक सुख एवं प्रसन्नता रहेगी. विशिष्टजनों का सहयोग मिलेगा. नवीन कार्यों के प्रति सचेत रहें. मित्र वर्ग संतुष्ट रहेंगे. संयम से कार्य करें
मकर– पारिवारिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी. व्यापार व्यवसाय अच्छा चलेगा. सामाजिक सेवा में वृद्धि होगी. दूर की यात्रा होगी.
कुम्भ– सुख सुविधाओं में विघ्न बाधा उपस्थित होगी. प्रियजनों के कारण पीड़ा हो सकती है. व्ययभार बढ़ेगा. निजी कामकाज बनेगा. धैर्य से कार्य करें.
मीन– संतान संबंधी शुभ समाचार प्राप्त होने के योग हैं. लेखन, अध्ययन के प्रति रूचि रहेगी. अनावश्यक विवादों को टालना हितकर रहेगा.
———————————————————
व्यापार-भविष्य:
पौष कृष्ण द्वितीया को मृगशिरा नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी के भाव में तेजी होगी. पीतल, तांबा, लोहा, शेयर, रूई, कपास, सन, जूट, पाट, बारदाना में तेजी होगी. हल्दी, सौंप, मिर्च, मजीट में तेजी का योग है. भाग्यांक- 7110 है.
———————————————————
