कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक

नयी दिल्ली, 30 जून (वार्ता) राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण-एनएचएआई ने सावन में होने वाली कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर राज्य प्रशासन के अधिकारियों के साथ आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की जिसमें सड़कों को दुरुस्त बनाने पर विचार किया गया।

एनएचएआई अध्यक्ष संतोष कुमार यादव की पहल पर आयोजि इस बैठक का उद्देश्य कांवड़ यात्रा के मार्ग में जल भराव, गड्ढे, पर्याप्त तथा अतिरिक्त सड़क रोशनी सुनिश्चित करना, राजमार्गों पर अवैध कट, सड़क सुरक्षा उपायों और सड़क संकेतकों का कार्यान्वयन आदि को संबोधित करना था।

श्री यादव ने बैठक में हिस्सा लेने अधिकारियों से कांवड़ यात्रा का संचालन सुचारू रूप से करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने का आग्रह किया जिससे सड़क यात्रियों एवं तीर्थयात्रियों दोनों को कम से कम असुविधा हो। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय, पर्याप्त गश्ती वाहन, एम्बुलेंस, क्रेन तैनात करने तथा तीर्थयात्रियों की सहायता के लिए टोल प्लाजा पर कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित कर कांवड़ यात्रा मार्ग पर यातायात प्रवाह को कुशलतापूर्वक प्रबंधित करने का भी निर्देश दिया।

बैठक में एनएचएआई के सदस्य (प्रशासन) विशाल चौहान, प्रमुख सचिव, लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश, आयुक्त सहारनपुर अटल कुमार राय, आयुक्त मुरादाबाद आंजनेय कुमार सिंह, आयुक्त मेरठ डॉ. ऋषिकेश भास्कर यशोद, कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले जिलों के जिलाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड में एनएचएआई के क्षेत्रीय कार्यालयों के संबंधित अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।

Next Post

मोदी आठ सितंबर को असम दौरे पर आएंगे , देश की पहली बायो रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे

Mon Jun 30 , 2025
गुवाहाटी 30 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी आठ सितंबर को असम के दौरे पर आयेंगे और नुमालीगढ़ रिफाइनरी में भारत की पहली बांस आधारित बायो रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सेामवार को गोलाघाट जिले में रिफाइनरी का दौरा किया और बायो रिफाइनरी की […]

You May Like