गैर-संवेदनशील सामानों पर 30 अरब डॉलर के शुल्क पर सहमत हुए चीन-अमेरिका : व्हाइट हाउस

वाशिंगटन, 26 सितंबर (वार्ता) चीन और अमेरिका ने दोनों ओर से 30 अरब डॉलर मूल्य के गैर-संवेदनशील उत्पादों के लिए ‘अधिक अनुकूल’ शुल्क व्यवस्था संबंधी सिफारिशों पर सहमति बनाई है। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार देर रात यह जानकारी दी।

यह घोषणा चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनकी पत्नी फंग लीयुआन की तीन दिवसीय अमेरिका दौरे के समापन के बाद की गई। श्री शी की यह एक दशक से अधिक समय में पहली राजकीय अमेरिका यात्रा और 2015 के बाद दूसरी अमेरिका यात्रा थी।

व्हाइट हाउस के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वैश्विक आपूर्ति को स्थिर करने में मदद के लिए श्री शी से परिष्कृत पेट्रोलियम उत्पादों का उत्पादन बढ़ाने का आग्रह किया। आर्थिक मोर्चे पर कृषि क्षेत्र में ”बाजार पहुंच की बाधाओं” को दूर करने के लिए एक कार्य समूह गठित किया गया है।

अमेरिका से चीन को निर्यात किए जाने वाले उत्पादों में कृषि उत्पाद, मछली एवं समुद्री खाद्य पदार्थ, लकड़ी और लकड़ी से बने उत्पाद, कॉस्मेटिक्स तथा चिकित्सा उपकरण शामिल हैं। वहीं, चीन से अमेरिका आने वाले उत्पादों में छोटे घरेलू उपकरण, खिलौने, छुट्टियों में इस्तेमाल होने वाली सजावटी वस्तुएं और बच्चों की कार सीट जैसे उपभोक्ता उत्पाद शामिल हैं।

व्हाइट हाउस ने कहा, “चीन 2027 में और फिर 2028 में अमेरिका से कम से कम एक करोड़ टन कोयला आयात करेगा।”

बयान में कहा गया कि दोनों देशों ने संभावित निवेश अवसरों तथा निवेश से संबंधित बाधाओं पर चर्चा के लिए ‘निवेश बोर्ड’ की स्थापना की है। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यावसायिक रूप से महत्वपूर्ण निवेश संबंधी मुद्दों के समाधान के लिए एक संरचित माध्यम उपलब्ध कराना है।

बयान के अनुसार, दोनों पक्ष दुर्लभ मृदा तत्वों और अन्य महत्वपूर्ण खनिजों से संबंधित आपूर्ति शृंखला में कमी को लेकर अमेरिका की चिंताओं पर काम जारी रखे हुए हैं। इसका उद्देश्य इनकी आपूर्ति को उचित स्तर पर वापस सुनिश्चित करना है।

व्हाइट हाउस ने कहा कि श्री शी और ट्रंप ने “शांति और समृद्धि को बढ़ावा देने” पर चर्चा की तथा सम्मान, निष्पक्षता और पारस्परिकता के आधार पर “रणनीतिक स्थिरता वाले रचनात्मक संबंध” विकसित करने पर सहमति जताई।

दोनों नेताओं ने रूस, उत्तर कोरिया और ईरान सहित विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की। उन्होंने सहमति जताई कि ईरान के पास “कभी भी परमाणु हथियार नहीं हो सकता” और किसी भी देश या संस्था को अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों पर “टोल लगाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।”

श्री शी और श्री ट्रंप ने यह भी “याद किया कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका और चीन सहयोगी थे और उन्होंने युद्ध जीतने के लिए साथ मिलकर लड़ाई लड़ी थी।”

बयान के अनुसार, श्री ट्रंप ने अमेरिका, रूस और चीन के बीच त्रिपक्षीय हथियार नियंत्रण वार्ता का भी समर्थन किया। दोनों देशों ने उभरती प्रौद्योगिकियों के लिए, जहां लागू हो, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” के बजाय “सुपर इंटेलिजेंस” शब्द के इस्तेमाल पर सहमति जताई। इसके साथ ही, संबंधित जोखिमों और लाभों पर चर्चा के लिए अमेरिका-चीन सुपर इंटेलिजेंस संवाद की स्थापना की गई है।

अगला संवाद नवंबर 2026 तक होने की उम्मीद है। दोनों देशों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता से संबंधित घटनाओं के लिए एक द्विपक्षीय संपर्क माध्यम स्थापित करने पर भी सहमति जताई है।

Next Post

जिले के पांचों विकासखंडों में मूल्यांकन एवं चिकित्सीय परीक्षण शिविर आयोजित

Sat Sep 26 , 2026
सीधी। दिव्यांग बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की दिशा में जिले में पांचों विकासखंडों में आयोजित मूल्यांकन एवं चिकित्सीय परीक्षण शिविरों में 293 बच्चों को विभिन्न सहायक उपकरणों के लिए चिन्हित किया गया है। इन बच्चों के लिए 521 सहायक उपकरण प्रस्तावित किए गए हैं […]

You May Like