युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में 3 पुरुष, 1महिला को जिम्मेदार ठहराया

नरसिंहपुर। गोटेगांव थाना क्षेत्र के श्रीनगर में एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान साहिल श्रीवास्तव के रूप में हुई है।

साहिल की एक लड़की से फोन पर बातचीत होती थी। लड़की के माता-पिता और दो अन्य लोग इसी बात को लेकर साहिल पर दबाव बना रहे थे। वह उसे लड़की से बात नहीं करने की धमकियां दे रहे थे। साहिल ने सुसाइड नोट में तीन पुरुषों और एक महिला को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। उसने नोट में कानून से इन सभी को सख्त सजा देने की गुहार लगाई है। लंबे समय से मिल रही धमकियों से मानसिक रूप से परेशान होकर साहिल ने यह कदम उठाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सुसाइड नोट के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

Next Post

भाजपा जबलपुर ग्रामीण की कार्यसमिति घोषित

Thu Sep 25 , 2025
भोपाल।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल की सहमति से जबलपुर ग्रामीण जिले के जिला पदाधिकारियों की घोषणा की गई है, जो निम्‍नानुसार है :- Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like