
ओंकारेश्वर
बैठक में महत्व पूर्ण सुझाव नाविक संघ पंडा संघ, टेंपो संगठन व सामाजिक संगठनों ने अपने-अपने सुझाव दिए ।
एसडीएम शिवम प्रजापति ने कहा कि नर्मदा नदी में तीन से चार टरबाइन चलाकर नर्मदा का जलस्तर सामान्य रखा जाएगा जिससे कि श्रद्धालुओं को नर्मदा स्नान में परेशानी ना हो नाव संचालन के संबंध में कोटि तीर्थ चक्र तीर्थ ओकार घाट पर्व के दौरान प्रबंध किए गए हैं
इस पर्व पर नौका संचालन बंद रहेगा अगर किसी नाविक द्वारा दिए गए निर्देशन का पालन नहीं किया तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी पर्व के दौरान चार पहिया वाहन स्वः लोकेन्द्रसिंह सिंह बस स्टैंड से अंदर पूरी तरफ प्रतिबंध किए गए हैं तथा दो पहिया वाहन फॉरेस्ट तिराहै पर ही रोके जाएंगे
एसडीएम ने कहा केवल 20 टेंपो थाना मांधाता द्वारा चिन्हित कर विकलांग ,वृद्ध की सुविधा के लिए ही पुराने बस स्टैंड तक चलाई जाने के निर्देश दिए
महाशिवरात्रि पर 24 घंटे खुले रहेंगे मंदिर –
पर्व के दौरान अत्यधिक भीड़ को मध्य नजर रखते हुए जल एवं फूल बिल्व पत्र प्रसादी एकत्रित कर मंदिर के बाहर ही श्रद्धालुओं से चढ़कर बाद में शिव को चढ़ाई जाएगी इस कार्य हेतु मंदिर ट्रस्ट को निर्देशित किया गया है
विप दर्शन पूरी तरह प्रतिबंध किया गए हैं सरकार द्वारा आने वाले प्रोटोकॉल को ही प्रोटोकॉल के माध्यम से दर्शन करने की व्यवस्था की गई है
सभी लोग सामान्य दर्शन शिवरात्रि पर्व के दौरान कर सकेंगे
नगर परिषद के माध्यम से 15 टैंकर चलाने के निर्देश दिए जिसे सार्वजनिक पानी की टंकियां में पर्याप्त मात्रा में पानी की व्यवस्था की जा सके जिससे श्रद्धालुओं को पानी पीने की असुविधा ना हो
महाशिवरात्रि पर्व बुधवार को आने से साप्ताहिक बुधवार है बाजार पर प्रशासन ने व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए बुधवार है बाजार प्रतिबंध कर दिया है जिसकी सूचना बड़वाह, सनावद नगर पालिका के माध्यम से तथा अन्य संसाधनों से व्यापारियों को सूचित किए जाने के निर्देश दिए
समाज सेवी अशोक शर्मा ने वर्षों से बंद पड़े लकड़ी वाले गेट को वीआईपी के लिए तथा विकलांगों के लिए खोले जाने का सुझाव दिए जिस पर एसडीएम ने कहा पर्व के बाद इस पर विचार किया जाएगा
एसडीएम शिवम प्रजापति ने कहा शिवरात्रि पर्व की व्यवस्था को लेकर राजस्व नगर परिषद . स्वास्थ्य .होमगार्ड .वन विभाग .लोक निर्माण .विभाग के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारियों को ड्यूटी दी गई है
आधिकारिक कर्मचारियों द्वारा पर्व की व्यवस्था में लापरवाही बर्ते जाने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी
