ग्वालियर नगर निगम में उपचुनाव की तैयारी शुरू

ग्वालियर: ग्वालियर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 5 में होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा की जिलास्तरीय बैठक बाल भवन में आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया के नेतृत्व में हुई इस बैठक में निगम उपचुनाव को लेकर चर्चा हुई। जिले के महत्वपूर्ण पदाधिकारियों को प्रत्येक बूथ पर प्रभार देने के साथ घर घर दस्तक दी जाएगी। इस कार्य को “घर घर दस्तक – हर घर दस्तक” नाम दिया गया है ।
कार्य विभाजन के साथ अपने उद्बोधन में जिलाध्यक्ष जय प्रकाश राजोरिया ने कहा कि प्रत्येक चुनाव अपने आप में महत्वपूर्ण होता है इसलिए कार्यकर्ता पूरी कमर कस कर चुनाव में उतरने के लिए तैयार रहें। प्रत्येक बूथ प्रभारी हर घर में दस्तक दे जिससे भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित हो सके। पूर्व जिलाध्यक्ष अभय चौधरी चुनाव संचालन प्रमुख होंगे वही विनय जैन को उपरोक्त चुनाव का प्रभार सौंपा गया है। इस बैठक में तीनों महामंत्री जवाहर प्रजापति, राजूु पलैया, बिट्टू तोमर, सभापति मनोज तोमर, पूर्व अध्यक्ष अभय चौधरी, चिंटू तोमर, सुधीर गुप्ता , हरीश मेवाफ़रोश ,राघवेंद्र शर्मा, जितेंद्र गुर्जर, चंदन पटेल आदि कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।

Next Post

हरियाणा और पंजाब में रविवार को भारी बारिश की संभावना, सोमवार से बारिश कम होगी :आईएमडी

Sun Sep 6 , 2026
चंडीगढ़, 06 सितंबर (वार्ता) हरियाणा और पंजाब में रविवार को कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है, जबकि सोमवार से बारिश काफी कम हो जाएगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने ताज़ा पूवानुमान में यह जानकारी दी। आईएमडी के रविवार सुबह 8 बजे जारी ‘ऑल इंडिया वेदर समरी […]

You May Like