लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर युवा यात्रा को लेकर तैयारी

इंदौर: सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर देश भर में चार यूथ (एकता) यात्राएं निकाली जा रही हैं. उक्त चार में से एक नागपुर से निकल कर यात्रा इंदौर से गुजरेगी. यात्रा इंदौर, धार, झाबुआ होते हुए गुजरात जाएगी. आज यात्रा के इंदौर आगमन और प्रस्थान करने को लेकर नेताओं और अधिकारियों ने पटेल प्रतिमा और अन्य तैयारियों का जायजा लिया. मुख्यमंत्री भी उक्त यात्रा में शामिल होंगे.

नागपुर से निकली यात्रा 25 नवम्बर सुबह बैतूल से रवाना होकर रात को इंदौर पहुंचेगी. यात्रा का रात्रि विश्राम इंदौर में ही होगा. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 नवम्बर को सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का शुभारंभ करेंगे. 26 नवम्बर को यात्रा का शहर में स्वागत कर जनसभा की जाएगी. इसके बाद इंदौर से यात्रा धार-झाबुआ होते हुए गुजरात में प्रवेश करेगी.

बताया जा रहा है कि यूथ यात्रा का पूरी गरिमा, गौरव के साथ स्वागत पूरे मार्ग पर सरदार पटेल के जीवन पर आधारित चित्र, स्मरण लेख, कविता पाठ, प्रदर्शनी, एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण, स्वच्छता, स्वदेशी प्रदर्शनी, सांस्कृतिक मण्डल प्रदर्शन, लोक नृत्य, युवा संवाद, खिलाड़ियों की सहभागिता पर पुख्ता व्यवस्थाएं करने की योजना बनाई गई. तैयारियों की समीक्षा के लिए आज सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्पयमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, कलेक्टर शिवम वर्मा, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित सिंह, निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव, अपर कलेक्टर रोशन राय,नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों ने दौरा किया.

Next Post

आईडीए ने बना दिया उज्जैन रोड पर दुर्घटना और चक्काजाम स्पॉट

Tue Nov 25 , 2025
इंदौर: शहर में यातायात जाम से निजात दिलाने के लिए आईडीए कई फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण कर चुका है. आईडीए द्वारा शहर के विकास में हर तरह से विशेष भूमिका निभाई जाती है. ऐसा पहली बार हुआ है कि आईडीए से चूक हो गई और एक्सीडेंट जोन के साथ यातायात […]

You May Like

Play sound