हटा में ईद-मिलादुन्नबी और रक्षाबंधन को लेकर शांति समिति की बैठक

हटा/दमोह। थाना परिसर स्थित श्री हनुमान मंदिर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ईद-मिलादुन्नबी पर्व व रक्षाबंधन को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर चर्चा हुई। एसडीएम राकेश मरकाम, एसडीओपी केपी सिंह, तहसीलदार उमेश तिवारी, प्रभारी सीएमओ राजेंद्र खरे, टीआई सुधीर बेगी सहित अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

*मिलाद-उन-नबी, गणेश उत्सव और पर्युषण पर्व को लेकर 24 अगस्त को जिला स्तरीय शांति

समिति की बैठक*

 

आगामी मिलाद-उन-नबी, गणेश उत्सव व पर्युषण पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। कलेक्टर व जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार बैठक 24 अगस्त 2026 को दोपहर 12:30 बजे कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में होगी।

बैठक में जिला शांति समिति के समस्त सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। पर्वों के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने सहित आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की जाएगी।

Next Post

रीवा-सीधी रेलवे लाइन: बस्तियों और खेतों की सुरक्षा के लिए अंडरपास बनाने उप मुख्यमंत्री शुक्ला ने GM को लिखा पत्र

Fri Aug 21 , 2026
भोपाल। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा-सीधी रेलवे लाइन के तीसरे पुल से आधा किलोमीटर आगे अंडरपास बनाने के लिए रेलवे के मुख्य महाप्रबंधक को पत्र लिखा है। पत्र में उप मुख्यमंत्री ने कहा है कि रीवा-सीधी-सिंगरौली रेलवे लाइन का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। रीवा से […]

You May Like