रीवा-सीधी रेलवे लाइन: बस्तियों और खेतों की सुरक्षा के लिए अंडरपास बनाने उप मुख्यमंत्री शुक्ला ने GM को लिखा पत्र

भोपाल। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा-सीधी रेलवे लाइन के तीसरे पुल से आधा किलोमीटर आगे अंडरपास बनाने के लिए रेलवे के मुख्य महाप्रबंधक को पत्र लिखा है। पत्र में उप मुख्यमंत्री ने कहा है कि रीवा-सीधी-सिंगरौली रेलवे लाइन का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। रीवा से सीधी की ओर तीसरे पुल से लगभग आधा किलोमीटर आगे लगातार वर्षा के कारण जल भराव की स्थिति निर्मित हो गई है।

इसके फलस्वरूप आसपास के कई खेत एवं बस्तियों में जल भराव हो गया है। जल भराव का असर निर्माणाधीन रेलवे लाइन पर भी हुआ है। इस समस्या को दूर करने के लिए तीसरे पुल से लगभग आधा किलोमीटर आगे रेलवे द्वारा अंडरपास बनाकर जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए, जिससे भविष्य में अधिक वर्षा की स्थिति में रेलवे लाइन और आसपास के घरों को जल भराव से किसी तरह की हानि न हो। अंडरपास बनाकर जल निकासी की व्यवस्था से आसपास की बस्तियों के साथ-साथ रेलवे लाइन की भी सुरक्षा होगी।

Next Post

सागौनी स्टेशन के पास डिपो रेलगाड़ी पटरी से उतरी

Fri Aug 21 , 2026
कुम्हारी/दमोह। सागौनी स्टेशन के गाडाघाट के पास खंभा नंबर 1168 के नजदीक डिपो रेलगाड़ी के पटरी से नीचे उतरने की सूचना सामने आई है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। रेलवे अमले द्वारा मामले की जानकारी ली जा रही है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email […]

You May Like