गुढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ बगावत में उतरे पक्ष-विपक्ष के पार्षद

रीवा:नगर पंचायत गुढ़ अध्यक्ष अर्चना सिंह को लेकर आखिरकार सत्ता और विपक्ष के पार्षदो का आक्रोश फूट पड़ा. पार्षद बगावत पर उतर आए है और अविश्वास प्रस्ताव को लेकर ज्ञापन पत्र सौपने कलेक्ट्रेट पहुंचे.9 पार्षदो ने अविश्वास को लेकर पत्र दिया है और अब 16 सितम्बर को पार्षदो को बुलाया गया है. अविश्वास को लेकर निश्चित रूप से अध्यक्ष की मुश्किले बढ़ सकती है.

दरअसल अध्यक्ष के कामकाज एवं नगर पंचायत में मचे भ्रष्टाचार, मनमानी अवैध नियुक्ति, अनियमितता, भर्रेशाही के साथ पार्षदो की पूछ परख न होने से पार्षद नाराज है. पिछले कई महीने से यहा अध्यक्ष को लेकर खेमेबाजी चल रही थी. नाराज पार्षद अब अविश्वास को लेकर बगावत शुरू कर दिये है. कलेक्ट्रेट पहुंचकर अविश्वास का पत्र दिया गया है, जिसमें 9 पार्षदो की सहमति है.

इसके अलावा तीन पार्षद और भी जो समर्थन कर रहे है ऐसा विरोधी पार्षदो का कहना है. कलेक्ट्रेट पहुंचे पार्षदो ने आरोप लगाया कि उनकी कोई सुनवाई नही है. पार्षदो को महत्व नही दिया जाता और पूरे नगर पंचायत में भ्रष्टाचार का बोलबाला है. शिकायत करने पर भी कोई कार्यवाही नही होती है.

अध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल पूरा हो चुका है और अब बगावत में उतरे पार्षद अध्यक्ष को हटाने में लग गये है. कितनी सफलता मिलेगी यह तो समय बताएगा. उल्लेखनीय है कि सिरमौर जनपद अध्यक्ष के बाद अब अविश्वास प्रस्ताव का पत्र गुढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष को लेकर पार्षदो ने दिया है, देखना है कि आगे क्या होता है.

Next Post

रीवा में सामान्य से 5 % कम हुई है अभी तक वर्षा

Tue Sep 2 , 2025
रीवा: रीवा जिले में सामान्य से 5 प्रतिशत कम वर्षा अभी तक हुई है. जबकि पड़ोसी जिला मऊगंज में सामान्य से ज्यादा वर्षा हो चुकी है. जिले की जवा तहसील में बहुत कम वर्षा हुई है. वही गुढ़ और हुजूर तहसील में सबसे ज्यादा वर्षा दर्ज की गई है.जिले में […]

You May Like