रीवा: रीवा जिले में सामान्य से 5 प्रतिशत कम वर्षा अभी तक हुई है. जबकि पड़ोसी जिला मऊगंज में सामान्य से ज्यादा वर्षा हो चुकी है. जिले की जवा तहसील में बहुत कम वर्षा हुई है. वही गुढ़ और हुजूर तहसील में सबसे ज्यादा वर्षा दर्ज की गई है.जिले में एक जून से अब तक 735.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है. जिले में एक सितम्बर को 8.8 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई.
इस दिन सर्वाधिक 21 मिलीमीटर वर्षा रायपुर कर्चुलियान तहसील में दर्ज की गई. एक जून से अब तक तहसील हुजूर में 1013.8 मिलीमीटर, रायपुर कर्चुलियान में 747.5 मिली मीटर, गुढ़ में 1120 मिली मीटर, सिरमौर में 670.8 मिली मीटर, त्योंथर में 572 मिली मीटर, सेमरिया में 639 मिली मीटर, मनगवां में 691 मिली मीटर तथा जवा में 485 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई. गतवर्ष इसी अवधि में 468 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी. जिले की औसत वर्षा 1044.6 मिली मीटर है.
