अफगानिस्तान ने नौ महीनों में 290 लाख अमेरिकी डॉलर से अधिक मूल्य का केसर निर्यात किया

काबुल 18 जनवरी (वार्ता) अफगानिस्तान ने पिछले नौ महीनों में 290 लाख अमेरिकी डॉलर से अधिक मूल्य का केसर निर्यात किया है,

उद्योग और वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता अखुंदजादा अब्दुल सलाम जवाद ने शनिवार को यह जानकारी दी।

निजी मीडिया आउटलेट टोलोन्यूज ने जवाद के हवाले से कहा, “1403 सौर वर्ष (फारसी कैलेंडर में वर्ष 1403 गत 20 मार्च से शुरू हुआ) के नौ महीनों के दौरान लगभग 42,200 किलोग्राम केसर का निर्यात किया गया।

जवाद ने कहा कि अफगानिस्तान में स्थानीय रूप से ‘लाल सोना’ के रूप में जाना जाने वाला यह मूल्यवान मसाला ज्यादातर भारत, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, तुर्की, स्पेन, जर्मनी, अमेरिका और ब्रिटेन को निर्यात किया गया है।

अफ़गानिस्तान के मुख्य निर्यात वस्तुओं में कोयला, केसर, ताजे और सूखे मेवे, हाथ से बुने हुए कालीन और कीमती पत्थर शामिल हैं।केसर की खेती आमतौर पर पश्चिमी हेरात प्रांत में की जाती है।

 

Next Post

रविचंद्रन की स्मरणीय पारी की मदद से कर्नाटक ने ठाेके 348 रन

Sat Jan 18 , 2025
वडोदरा 18 जनवरी (वार्ता) रविचंद्रन स्मरण (101) की कृष्णन श्रीजीत (78) और अभिनव मनोहर (79) के साथ एक के बाद एक शतकीय भागीदारी की मदद से कर्नाटक ने विजय हजारे ट्राफी के फाइनल मुकाबले में शनिवार को छह विकेट पर 348 रन ठोक दिये और विदर्भ को जीत के लिये […]

You May Like