तिघरा में मृत मिली महिला की शिनाख्त, मायके जाने की कहकर घर से निकली थी मृतका

ग्वालियर। दो दिन पूर्व तिघरा डैम में मृत मिली महिला की शिनाख्त हो गई है। बताया गया है कि मृतका घर से मायके जाने की कहकर निकली थी, वह तिघरा तक कैसे पहुंची, इसका फिलहाल पता नहीं लग सका है। बीते बुधवार की सुबह तिघरा डैम में वाटर लेवल चेक करने पहुंचे जल संसाधन विभाग के कर्मचारी को पानी में एक महिला का शव उतराता दिखा था। इस पर उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर तिघरा टीआई शिवकुमार शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा आसपास के रहवासियों को बुलवाकर पूछताछ की गई, लेकिन मृतका के संबंध में कोई सुराग नहीं लग सका। जिससे पुलिस ने शव को डैड हाउस में रखवाकर सोशल मीडिया पर शव का फोटो व संबंधित जानकारी पोस्ट की थी। इसके माध्यम से मृतका के परिजन तिघरा थाने पहुंच गए। मृतका की शिनाख्त तिघरा थाना क्षेत्र में ही स्थित ग्राम लखनपुरा निवासी प्रकाशी गुर्जर के रूप में हुई ।

*मानसिक रूप से कमजोर थी महिला*

तिघरा थाने पहुंचे मृतका के बेटे ने बताया कि उसके पिता का करीब 15 वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। जबकि मां भी मानसिक रूप से कमजोर थी। जो पहले भी कई बार इस तरह से लापता हो चुकी थीं। बीते मंगलवार को वह गांव से मुरैना स्थित अपने मायके जाने के लिए पब्लिक व्हीकल में सवार होकर निकली थीं। इसके बाद वह तिघरा डैम में कैसे पहुंचीं, इस बारे में परिजन कुछ नहीं बता पा रहे हैं। जिससे पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना के कारणों की विवेचना शुरू कर दी है।

Next Post

बोतल में पेट्रोल न देने पर हंगामा; स्टाफ से मारपीट, घटना सीसीटीवी में कैद

Fri Sep 26 , 2025
ग्वालियर। ग्वालियर शहर में पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर हमला करने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. बोतल में पेट्रोल न देने पर कुछ बदमाशों ने पंप कर्मचारियों को बुरी तरह पीट दिया. मारपीट की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों […]

You May Like

Play sound