रसायन मुक्त खेती से ही मिलेगा सुरक्षित भविष्य

शाजापुर: पंजाब के कुछ क्षेत्रों में अत्यधिक रसायनों के उपयोग से कैंसर जैसे गंभीर रोग बढ़ रहे हैं, वहीं भूमि व जल भी दूषित हो रहे हैं। इसी संदर्भ में विधायक अरुण भीमावद ने कृषि विज्ञान केन्द्र शाजापुर में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण समापन कार्यक्रम में किसानों से रसायनों से बचकर गौ आधारित प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इससे लागत कम होगी और गुणवत्तापूर्ण उत्पादन मिलेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्र प्रमुख डॉ. जीआर अंबावतिया ने की।परियोजना संचालक आत्मा डॉ. स्मृति व्यास ने बताया कि जिले में 25 क्लस्टरों के अंतर्गत 1250 हेक्टेयर में 3125 किसानों का चयन किया गया है। 50 कृषि सखियों को भी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को जीवामृत, बीजामृत, मल्चिंग, नीमास्त्र व अन्य जैविक कीटनाशकों की जानकारी दी गई

Next Post

भारत आस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग समझौते की वार्ता का 11 दौर सम्पन्न

Sat Aug 23 , 2025
नयी दिल्ली, 23 अगस्त (वार्ता) भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते (भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईसीए) पर 11वें दौर की वार्ता शनिवार को सार्थक रूप से सम्पन्न हुई। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार भारत की मेजबानी में 18-23 अगस्त नई दिल्ली में आयोजित इस वार्ता से द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक […]

You May Like