बोतल में पेट्रोल न देने पर हंगामा; स्टाफ से मारपीट, घटना सीसीटीवी में कैद

ग्वालियर। ग्वालियर शहर में पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर हमला करने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. बोतल में पेट्रोल न देने पर कुछ बदमाशों ने पंप कर्मचारियों को बुरी तरह पीट दिया. मारपीट की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, हालांकि सभी आरोपी अब तक गिरफ्त से बाहर हैं. घटना विवि थाना क्षेत्र के विवेकानंद नीडम के पास स्थित मधुसूदन फिलिंग स्टेशन की है. कुछ युवक हाथ में बोतल लेकर पेट्रोल भरवाने पहुंचे. जब पंप स्टाफ ने साफ इनकार किया तो युवकों ने विवाद शुरू कर दिया. कर्मचारियों ने उन्हें समझाया कि कलेक्टर और एसपी के आदेश के तहत किसी को भी बोतल में पेट्रोल नहीं दिया जा सकता, अन्यथा पंप संचालक और कर्मचारी दोनों के खिलाफ कार्रवाई होगी. इसी बात पर बदमाशों ने पंप कर्मचारियों को बुरी तरह पीट दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

माँ के सामने 5 वर्षीय बेटे का सिर काटा, लोगों नें आरोपी को मार डाला

Fri Sep 26 , 2025
कुक्षी।तहसील मुख्यालय से 7 किमी.दूर ग्राम आली मे मानवता को शर्मसार करती दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी. आली के धूल बायड़ी में दीनदहाड़े एक हत्यारे नें घर में घुसकर निर्मम हत्यारे ने माता-पिता के बीच खेल रहे 5 वर्षीय मासूम विकास पर धारदार हथियार फालिया से वार कर सिर […]

You May Like