जिले के सभी थानों में साप्ताहिक हार्टफुलनेस ध्यान सत्र का शुभारंभ

सतना: पुलिस जवानों को तनामुक्त करने, मानसिक स्वास्थ्य बेहतर करने,कार्य क्षमता में वृद्धि करने के उद्देश्य से “विश्व ध्यान दिवस” के अवसर पर समस्त थानों में साप्ताहिक ध्यान शुरू करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह के मार्गदर्शन में “विश्व ध्यान दिवस” के अवसर पर पुलिस लाइन सहित जिले के समस्त थानों एवं पुलिस चौकियों में साप्ताहिक ध्यान की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम जूम लिंक के माध्यम से पुलिस मुख्यालय एवं हार्टफुलनेश संस्था कान्हा शांति वनम हैदराबाद तेलंगाना से लाइव प्रसारित किया गया । हर वर्ष 21 दिसंबर को विश्वभर में विश्व ध्यान दिवस मनाया जाता है,जो मानव जीवन में मानसिक शांति, आत्म-जागरूकता और ध्यान की प्राचीन परंपराओं को सम्मानित करता है। यह दिन न केवल ध्यान के लाभों को उजागर करता है, बल्कि यह भी याद दिलाता है कि मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य की ओर ध्यान केंद्रित करना है।

मध्य प्रदेश पुलिस ने विश्व ध्यान दिवस 2025 के अवसर पर अपने सभी थानों में साप्ताहिक ध्यान की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और समग्र कल्याण को सुदृढ़ करना है। पुलिस लाईन में अयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात प्रेमलाल कुर्वे, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मनोज दीक्षित, सीएसपी देवेंद्र प्रताप सिंह, रक्षित निरीक्षक श्रीमती देविका सिंह बघेल सहित जिला स्तरीय हार्टफेलनेश टीम सम्मिलित रही।

Next Post

मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में पलटा पिकअप वाहन, एक ही परिवार के 20 लोग घायल

Mon Dec 22 , 2025
सतना: मैहर जिले में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सडक़ हादसा सामने आया, जिसने एक खुशहाल परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। बदेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भदनपुर के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक ही परिवार के 20 से अधिक लोग घायल […]

You May Like