ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की दर्दनाक मौत

इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने एक मजदूर को टक्कर मार दी. हादसे में वह ट्रक के पिछले पहियों के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. मृतक गोविंद अहिरवार उम्र 42 साल मूल निवासी ऐचनवारा, तहसील खुरई जिला सागर था और फिलहाल नरवल, इंदौर में रह रहा था. 4 सितम्बर की शाम करीब 6:10 बजे वह दीपमाला चौराहा, सांवेर रोड पर मौजूद था.

इसी दौरान ट्रक नम्बर एमपी 09 एचएच 9340 के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही गोविंद सड़क पर गिर गया और ट्रक के पिछले पहियों की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई. पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

व्यापरी के घर पर चोरों ने बोला धावा, केस दर्ज

Thu Sep 11 , 2025
भोपाल: राजधानी के बजरिया थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक व्यापारी के घर का ताला दिनदहाड़े तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. बेखौफ चोरों ने व्यापारी के घर से ज्वेलरी के साथ 10 लाख रूपए कैश भी लूट लिए. देर रात को व्यापारी जब अपने घर पहुंचे तो […]

You May Like