पुलिस विभाग में आरक्षक भर्ती के आवेदन जारी, दो पालियों में 30 अक्टूबर को होगी परीक्षा

भोपाल।मप्र पुलिस विभाग में युवा 7, 500 आरक्षक के पदों पर आवेदन करेंगे. प्रदेश में बड़े स्तर पर पुलिस कर्मियों की भर्ती की जा रही है. भर्ती प्रक्रिया के लिए कर्मचारी चयन मंडल ने आवेदन भी जारी कर दिया है. प्रदेश में पुलिसकर्मियों की भर्ती के लिए पुलिस मुख्यालय के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आदेश दिए हैं. आवेदन भरने की तारीख 15 सितबंर से शुरू की जा रही है. 29 सितबंर तक आवेदनकर्ता आवेदन आनलाइन सब्मिट कर सकते हैं. आवेदन में संशोधन 4 अक्टूबर तक किया जा सकता है. पुलिस में आरक्षक भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तिथि 30 अक्टूबर से शुरू होगी. परीक्षार्थी 2 पालियों में 2-2 घंटे में प्रश्नों के उत्तर दे सकेंगे.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस आरक्षकों की भर्ती संबंधी घोषणा पर अमल शुरू हो गया है. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आगामी सिंहस्थ के मद्देनजर 22 हजार 500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती का निर्णय लिया. उन्होंने कहा था कि ये सभी भर्तियां आगामी 3 साल में कर दी जाएंगी। प्रत्येक वर्ष 7500 भर्तियां का लक्ष्य रखा गया है. पहले वर्ष में की जाने वाली भर्ती कर्मचारी चयन मंडल से और आगामी 2 वर्षों की भर्तियां म.प्र. पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा की जाएँगी. बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में आरक्षक भर्ती के लिये पुलिस भर्ती बोर्ड गठन की भी घोषणा की है.

Next Post

जालसाजी केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, 2 सालों से पुलिस को दे रहा था चकमा

Sat Sep 13 , 2025
भोपाल। शहर में पुलिस ने जालसाजी केस में फरार चल रहे घोषित इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी साल 2023 से गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था. पुलिस उपायुक्त ने 2 हजार रूपये के ईनाम की उद्दघोषणा आरोपी पर की थी. शनिवार को आरोपी के घर […]

You May Like