धार जिले के गंधवानी में अवैध शराब की होम डिलीवरी, जनता परेशान

(इकरार अली गंधवानी) गंधवानी । गंधवानी समेत आसपास के पूरे अंचल में अवैध रूप से शराब बेची जा है जानकारी के मुताबिक गंधवानी क्षेत्र में सुबह 5 बजे से लेकर देर शाम तक शराब की सप्लाई विभिन्न वाहनों के माध्यम से किया जाता है यह वाहन शराब दुकान के पीछे गोदाम में खड़े रहते हैं और दिनभर इसमें शराब भरकर आसपास के क्षेत्र में सप्लाई होती है गंधवानी विकासखंड के 69 ग्राम पंचायतो के गांव गांव तक शराब का परिवहन किया जा रहा है, सुबह 5 बजे दर्जनों वाहनों से सप्लाई शुरू होता है जो गांव-गांव पहुंचकर शराब का वितरण करते ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं लेकिन इस पर अंकुश नहीं लगा पा रहे है।

(आबकारी विभाग कार्यालय के ताले नहीं खुलते )

अवैध शराब को रोकने का काम आबकारी विभाग का है लेकिन आबकारी विभाग के गंधवानी कार्यालय के ताले भी नहीं खुलते हैं जिससे यहां पर अवैध शराब का धंधा खूब फल फूल रहा है जिस पर कार्रवाई होनी चाहिए वरिष्ठ अधिकारी जरूर कह रहे हैं कि शराब पर कार्यवाही होगी लेकिन कब होगी यह तो समय ही बताएगा फिलहाल तो अवैध परिवहन शराब का खूब हो रहा है।

(लोगों ने ऑनलाइन शिकायत भी की है )

गंधवानी क्षेत्र में अवैध शराब को लेकर 181 और सीएम सहायता केंद्र पर भी कई लोगों ने आनलाइन माध्यम से शिकायत दर्ज कराई है यहां पर लगातार लोग अवैध शराब बिक्री का विरोध कर रहे हैं।

इनका कहना है।

कार्यवाही के लिए दल भेज रहा हूं।

गंधवानी क्षेत्र में अवैध शराब परिवहन और बिक्री के लिए में दल भेज रहा हूं कार्रवाई की जाएगी।

दीपक अवस्थी जिला आबकारी अधिकारी धार

ग्रामीणों से अवैध शराब सप्लाई की शिकायत मिली है ।

मैंने आबकारी और पुलिस दोनों से कार्रवाई के लिए कहा लेकिन कार्रवाई नहीं हो पा रही है जिससे अभी शराब परिवहन बंद नहीं हो रहा।

मुकेश पाटीदार मंडल अध्यक्ष गंधवानी

Next Post

लूट कांड के दो आरोपी सहित सोने-चांदी के आभूषण, कट्टा, कटर सहित 8.50 लाख की संपत्ति बरामद

Sun Jul 12 , 2026
दमोह. देहात थाना क्षेत्र की नरसिंहगढ़ चौकी अंतर्गत आने वाले सूखी पिपरिया गांव में बंधक बनाकर साढ़े 12 लाख रुपए की लूट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शहर के जबलपुर नाका स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में रविवार शाम दमोह एसपी आनंद कलादगि (भापुसे) ने सीएसपी […]

You May Like