
भोपाल। इंदौर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक सुरेंद्र पटवा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कोर्ट ने सीबीआई और एसीबी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे पटवा को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश करें। पटवा पर चेक बाउंस से जुड़े कई मामले लंबित हैं, जिनकी सुनवाई के दौरान यह कार्रवाई हुई। मामले ने राजनीतिक हलचल और तेज कर दी है,गौरतलब है कि पटवा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा के भतीजे हैं।
