
छिंदवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल गुरुवार को छिंदवाड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव के पिता शालिग्राम यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
खण्डेलवाल ने शेषराव यादव के निवास पहुंचकर दिवंगत शालिग्राम यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और दुख की इस घड़ी में धैर्य बनाए रखने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि शालिग्राम यादव का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय को सहन करने की शक्ति दें।
