सीहोर। श्री सत्यसांई विश्वविद्यालय में अभ्युदय भारत अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर वन्दे मातरम विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि संगठन मंत्री सुरेन्द्र सिंह सोलंकी उपस्थित थे. उनके साथ अरुषेन्द्र शर्मा स्वदेशी जागरण मंच तथा भारत सोनी ने भी अपने विचार व्यक्त किए. वक्ताओं ने वन्दे मातरम के महत्व, स्वतंत्रता संग्राम में उसकी भूमिका तथा युवाओं के लिए उसके प्रेरणादायक संदेश पर प्रकाश डाला. अतिथियों का स्वागत कुलपति प्रो. मुकेश तिवारी द्वारा किया गया. विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम का सफल संचालन अंकित जोशी द्वारा किया गया, जबकि अंत में आभार प्रदर्शन डॉ. सुसन थामॅस ने किया.
