पहाड़ों पर रचा गया अभूतपूर्व इतिहास, दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल है चिनाब ब्रिज

रियासी: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में चेनाब नदी पर बना चिनाब रेलवे पुल अब विश्व की इंजीनियरिंग का एक नया चमत्कार बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऐतिहासिक ‘सिंगल-आर्क’ रेलवे पुल का कल शुक्रवार को उद्घाटन किया था, जिसे दुनिया का सबसे ऊंचा आर्क पुल माना जा रहा है। चिनाब ब्रिज का निर्माण भारत को कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेलमार्ग से जोड़ने के उद्देश्य से किया गया है।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना में तकनीकी और भौगोलिक दोनों तरह की कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। हिमालय की दुर्गम ढलानों के बीच इस स्थान तक पहुंचने के लिए इंजीनियरों को घोड़े और खच्चरों का सहारा लेना पड़ा। निर्माण सामग्री और भारी उपकरणों को वहां तक ले जाना बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य था। इस पुल का निर्माण एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने किया है, जिसने बताया कि शुरुआती और सबसे कठिन काम पुल की साइट तक सुरक्षित रूप से पहुंच बनाना था। पुल की विशेषता इसका विशाल एकल आर्क डिजाइन है, जो दो पहाड़ों को जोड़ता है और इसे दुनिया में अपनी तरह का अनोखा बनाता है। यह पुल न केवल इंजीनियरिंग की सफलता है, बल्कि यह देश की एकता का प्रतीक भी बन गया है।

Next Post

पानी के लिए तड़प रहा PAK, भारत की जल नीति से हाहाकार

Sat Jun 7 , 2025
नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान के बीच लंबे समय से चल रहे तनाव में अब एक नया मोड़ आ गया है। जहां पहले पाकिस्तान बार-बार परमाणु हमले की धमकी देता था, अब वही पाकिस्तान पानी के लिए परेशान हो रहा है। भारत द्वारा सिंधु जल संधि को स्थगित किए जाने के बाद […]

You May Like