खादी वस्त्रों एवं ग्रामोद्योग सामग्री पर मिलेगी 20 प्रतिशत तक छूट

भोपाल, 05 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिलीप जायसवाल 6 मई को गौहर महल में राज्य स्तरीय खादी उत्सव 2025 के अंतर्गत खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा खादी ग्रामोद्योग उत्पादों के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं विक्रय के लिये राज्य स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का आयोजन एक मई से 15 मई तक किया जाएगा।
इस आयोजन में प्रदेश के विभिन्न खादी वस्त्र एवं ग्रामोद्योग सामग्री का उत्पादन एवं विक्रय करने वाली सस्थाओं , इकाईयों एवं प्रदेश के स्व-सहायता समूहों द्वारा भाग लिया जा रहा है। प्रदर्शनी में सभी प्रकार के खादी वस्त्रों एवं ग्रामोद्योग सामग्री पर 20 प्रतिशत छूट का लाभ आमजन को प्रदान किया जाएगा।
प्रदर्शनी में प्रदेश के कारीगरों द्वारा निर्मित खादी, रेशमी सिल्क साड़ियां, कोसा साड़ियां, सिल्क एवं कोसा वस्त्र, सूट, दुपट्टे आकर्षक डिजाइन एवं कलर में कबीरा ब्राण्ड के रेडीमेड गारमेंट्स एवं विन्ध्यावैली उत्पाद का भरपूर स्टॉक उपलब्ध है। इस प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर राष्ट्र की विरासत खादी वस्त्रों का अधिकाधिक क्रय कर विशेष छूट का लाभ उठायें एवं प्रदेश के कत्तिन, बुनकरों एवं अन्य कारीगरों को निरंतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाने में सहयोग प्रदान करें।

Next Post

प्रदेश में उत्पादित दूध के वैल्यू एडिशन के बाद ही डेयरी उत्पाद प्रदेश के बाहर जाएं-यादव

Mon May 5 , 2025
भोपाल, 05 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करना हमारा संकल्प है। इसके लिए राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की डेयरी क्षेत्र में विशेषज्ञता का लाभ संपूर्ण प्रदेश को समान रूप से मिले यह […]

You May Like

मनोरंजन