जनगणना में डिजिटल भागीदारी कर इसे सफल बनायें: मोदी

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोगों से जनगणना 2027 में डिजिटल भागीदारी कर इसे सफल बनाने की अपील की।

श्री मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कहा कि जनगणना 2027 को डिजिटल बनाया गया है। सारी जानकारी सीधे डिजिटल माध्यम में दर्ज हो रही है। जनगणना के लिए घर-घर जाने वाले कर्मचारी लोगों से बात करते मोबाइल ऐप में सारी जानकारी दर्ज करेंगे। वहीं, इस बार लोगों को खुद भी अपनी जानकारी डिजिटली अपलोड करने की सुविधा दी गयी है। कर्मचारी के आने से 15 दिन पहले यह सुविधा शुरू होगी। लोग अपने हिसाब से अपने समय में सारी जानकारी भर सकते हैं। इसके बाद उन्हें मोबाइल या ई-मेल पर एक विशेष आईडी मिलेगी। बाद में जब कर्मचारी घर पर आयेगा तो वे यह आईडी दिखाकर अपनी जानकारी की पुष्टि कर सकते हैं। इससे एक तरफ समय बचेगा और दूसरी तरफ प्रक्रिया आसान हो जायेगी।

प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे डिजिटल माध्यम से अपने विवरण खुद भरकर जनगणना 2027 को सफल बनायें। उन्होंने इसे बहुत अहम अभियान बताया और कहा कि यह दुनिया की सबसे बड़़ी जनगणना है।

Next Post

चावल, गेहूं, चीनी में साप्ताहिक तेजी; दालों, खाद्य तेलों में घट-बढ़

Sun Apr 26 , 2026
नयी दिल्ली, 26 अप्रैल (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव बढ़ गये। चावल के साथ गेहूं और चीनी में भी तेजी रही। खाद्य तेलों और दालों में उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया। सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत चार रुपये बढ़कर सप्ताहांत पर […]

You May Like