यादव ने भगवान श्री अंगारेश्वर महादेव की सपत्निक पूजा-अर्चना

उज्जैन, 16 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज सुबह उज्जैन स्थित भगवान श्री अंगारेश्वर महादेव के सपत्निक दर्शन कर पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने भगवान श्री अंगारेश्वर का दुग्धाभिषेक व जलाभिषेक भी किया।

पूजन, जलाभिषेक कर डॉ यादव ने कहा कि 84 महादेव में से एक, यह मंदिर अत्यंत प्राचीन है। पुजारी श्री मनीष उपाध्याय, श्री रोहित गुरु ने मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न करायी।

पूजा के बाद मुख्यमंत्री ने गौ सेवा की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि रवि सोलंकी, बहादुर सिंह बोरमुंडला, अभय यादव शाहिद अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Next Post

शीघ्र ही क्षिप्रा का पानी होगा शुद्ध, दोनों किनारो पर बनेंगे घाट, चलेंगी नाव: यादव

Sun Feb 16 , 2025
उज्जैन, 16 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि क्षिप्रा नदी को निर्मल और अविरल बनाने के लिए निरंतर कार्य चल रहा है, शीघ्र ही क्षिप्रा का जल पूर्ण रूप से शुद्ध होगा। सभी देव-स्थानों के पास क्षिप्रा के दोनों किनारों पर घाट बनाए जाएंगे, […]

You May Like