फिर फूटी रमनगरा मेन राइजिंग लाइन

जबलपुर: शहर की लगभग आधी आबादी वाले क्षेत्र में जलापूर्ति करने वाली रमनगरा वाटर फिल्टर प्लांट की मेन राइजिंग लाइन एक बार फिर से बाजनामठ के पास फूट गई है। वजह रविवार सुबह से दोपहर के बीच में कई बार बिजली गुल हुई तो प्रेशर में उतार-चढ़ाव होने के कारण लाइन का प्रेशर बढ़ा और फिर लाइन फूट गई।

जल विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार राइजिंग लाइन फूटने के लिए समानांतर लाइन से 4 टंकियां छोड़कर अन्य टंकियां भर जाएंगीं जिससे लोगों को परेशानी नहीं होगी।

देवताल, त्रिपुरी, कोतवाली और बेदीनगर की टंकियां नहीं भरी जाएंगी लेकिन यहां पानी के टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाया जाएगा ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। विदित हो कि इसके पूर्व में भी उस स्थान पर ही लीकेज हुआ था और अब एक बार फिर उसी स्थान से लाइन दोबारा फूट गई।

Next Post

डोर-टू-डोर व्यवस्था के बाद भी नहीं बंद हो रहे कचरे के ढेर

Mon May 5 , 2025
जबलपुर: शहर में कई जगहों पर कचरे के झुंड देखे जा रहे हैं। चारों तरफ दुर्गंध के साथ कचरा फैल रहा है लेकिन किसी भी जिम्मेदार को कोई फिक्र नहीं है। इस अव्यवस्था में वे नागरिक भी जिम्मेदार है जों कहीं भी कचरा फेंक रहे हैं। जानकारी के अनुसार वर्ष […]

You May Like