भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि बृजमोहन मिश्रा ने अपने सार्वजनिक जीवन में लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय परंपराओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के रूप में सदन की गरिमा बनाए रखने और निष्पक्ष कार्य संचालन के लिए जो कार्य किए, वे आज भी जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश के राजनीतिक और सामाजिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी कार्यशैली, सरलता और कर्तव्यनिष्ठा ने उन्हें एक सम्मानित जननेता के रूप में स्थापित किया।
