धर्मांतरण का प्रयास: विदेशी युवक पर केस, सात के बयान लिए

इंदौर: शुक्रवार दोपहर मल्हार मेगा मॉल में आठ विदेशी नागरिकों द्वारा दो युवकों को हिंदू धर्म की बुराइयां बताकर धर्मांतरण का प्रयास करने का मामला सामने आया। आरोप है कि ईसाई धर्म अपनाने पर रुपए और सुविधाओं का लालच दिया गया। विवाद बढ़ने पर हिंदू संगठन के लोग मौके पर पहुंचे और सभी को विजय नगर थाने ले जाया गया। पुलिस ने एक विदेशी युवक पर केस दर्ज किया है, शेष के बयान लेकर उन्हें दोबारा तलब किया गया है।

शिकायतकर्ता राजेश पटेल निवासी स्कीम नंबर 78 ने बताया कि वह साथी श्याम के साथ मॉल घूमने गया था, जहां स्टीफन बिजूपॉल निवासी ट्रेजर फैंटेसी राऊ व अन्य विदेशी नागरिक मिले। स्टीफन कथित रूप से हिंदू धर्म को पाखंड व नशे से जोड़ते हुए अपमानजनक बातें कह रहा था। उसने ईसाई धर्म अपनाने पर आर्थिक लाभ देने की बात कही। उसके पास चर्च का पवित्र जल भी था, जिसे पीकर धर्म परिवर्तन संभव होने की बात कही गई।

घटना की जानकारी मिलने पर हिंदूवादी संगठन के लोग पहुंचे और सभी को थाने ले जाया गया। पुलिस ने स्टीफन पर राजेश की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। अन्य सात विदेशी नागरिकों से पूछताछ कर उनके बयान लिए गए हैं। बताया गया कि ये सभी विजय नगर क्षेत्र के एक होटल में ठहरे हैं और इनके पास ईसाई प्रचार से जुड़ा साहित्य भी मिला है। थाने में मौजूद स्टाफ को अंग्रेजी में पूछताछ में दिक्कत आई, इसलिए विदेशी नागरिकों से पूछताछ शनिवार को दोबारा की जाएगी। मामले की जांच जारी है।

Next Post

PM ने चिनाब ब्रिज समेत 46,000 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Fri Jun 6 , 2025
जम्मू: जम्मू-कश्मीर के विकास को नई उड़ान देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कटरा में 46,000 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल, चिनाब ब्रिज का […]

You May Like