
जबलपुर। हिंदू धर्म सेना मध्यप्रदेश एवं त्रिपुर सुंदरी माता मंदिर समिति द्वारा 11वीं शताब्दी से स्थित प्राचीन माँ राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी माता मंदिर के जीर्णोद्धार एवं पुनर्निर्माण संबंधी मांगों को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने बताया कि माँ त्रिपुर सुंदरी मंदिर केवल जबलपुर ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की आस्था का केंद्र है। मंदिर की जर्जर स्थिति, टूटी छत, पानी निकासी की समस्या, फर्श की खराब हालत एवं शौचालय सहित अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं के अभाव से श्रद्धालुओं को भारी असुविधा हो रही है। इस मौके पर प्रदेश संयोजक अर्पित सिंह ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल,प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज राजपूत, क्षत्रिय महासभा से ठा. दिलीप सिंह, विशाल सिंह, अखिलेश विश्वकर्मा, आदित्य झा, छोटू शर्मा, राहुल महावार, ओम तिवारी, कपिल रैकवार, अविनाश सुखदान, आकाश रैकवार, मनोहर सेन, एड. ईश्वर सिंह, अधि. अनिकेत पांडे, विवेक गौतेल, सोनू रजक, आशीष रैकवार, दरेंद्र चंदेल सहित बड़ी संख्या में मंदिर समिति सदस्य एवं हिंदू धर्म सेना के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
