कुपवाड़ा में ‘ऑपरेशन पिम्पल’ सफल: LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारतीय सेना ने मुठभेड़ में 2 आतंकियों को मार गिराया 

नई दिल्ली, 08 नवम्बर: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की एक और बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। भारतीय सेना ने इस अभियान को ‘ऑपरेशन पिम्पल’ नाम दिया है। 7 नवंबर को शुरू हुए इस ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। फिलहाल, पूरे इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

भारतीय सेना की चिनार कोर ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि एजेंसियों से मिली विशेष खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश करने वाले आतंकियों को रोकने के लिए कार्रवाई की। नियंत्रण रेखा (LoC) के पास तैनात जवानों ने संदिग्ध हलचल देखी और चुनौती दी, जिसके बाद दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई और दोनों आतंकवादी मारे गए।

यह मुठभेड़ ऐसे समय में हुई है जब जम्मू-कश्मीर में सर्दियों के आगमन से पहले सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशें तेज हो जाती हैं। सेना और पुलिस की सतर्कता से अधिकांश प्रयास नाकाम किए जाते रहे हैं। सेना ने बताया कि यह ऑपरेशन LoC के पास उसी इलाके में चलाया जा रहा है, जहां पहले भी घुसपैठ की कोशिशें हुई हैं।

Next Post

भारत में सोना ₹10 हजार सस्ता, पाकिस्तान में ₹4.20 लाख प्रति तोला भाव, आर्थिक अस्थिरता ने बढ़ाई कीमतों की खाई

Sat Nov 8 , 2025
नई दिल्ली, 08 नवम्बर: भारत में सोने की कीमतों में हाल ही में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। घरेलू सर्राफा बाजार में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड की कीमतों में 10 दिनों में ₹10,000 से ज्यादा की कमी आई है। हालिया कीमतों के अनुसार, भारत में 24 कैरेट सोने […]

You May Like