
नीमच। पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। रतनगढ़ थाना क्षेत्र की डीकेन पुलिस चौकी टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक सफेद वैगनआर कार से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त कर तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।
मंगलवार शाम को थाना प्रभारी भूरालाल भाभर ने जानकारी देते हुए बताया डीकेन पुलिस चौकी की टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस को देखकर एक सफेद रंग की वैगनआर कार (नंबर: त्रछ्व 38 क्चष्ठ 5701) भागने लगी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नाकाबंदी की और कार को रोक लिया।
’ऑल सीजन’ ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद
कार की विधिवत तलाशी लेने पर उसमें से ‘ऑल सीजन’ ब्रांड की अंग्रेजी शराब के कुल 2557 क्वार्टर बरामद हुए। प्रत्येक क्वार्टर 180 एमएल का था, जिससे जब्त की गई कुल शराब की मात्रा 460.26 लीटर आंकी गई है।
पुलिस ने कार और अवैध शराब को जब्त कर मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी हरियाणा के निवासी हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विकास (34) पिता: हवासिंह जाट, निवासी: ग्राम असावरपुर, जिला सोनीपत, जसवीर (31) पिता: ईश्वर, निवासी: ग्राम रोणा, जिला सोनीपत और शहादत (35) पिता: शमशाद शेख मुसलमान, निवासी: बहादुरगढ़ लायन पार्क बलजीत नगर, जिला झज्जर शामिल हैं।
आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच जारी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (जिला नीमच) श्री राजेश व्यास के निर्देशन डीकेन पुलिस चौकी की टीम ने की कारवाई।
