
नरसिंहपुर। एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर ऑनलाइन ई-अटेंडेंस दर्ज नहीं करने एवं विद्यालय में अनियमित उपस्थिति के मामले में शासकीय प्राथमिक विद्यालय उमरिया-श्रीनगर की शिक्षिका श्रीमती शकीला बानो को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
कारण बताओ सूचना-पत्र का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने तथा पूर्व निरीक्षण में कार्यप्रणाली में अपेक्षित सुधार नहीं पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई।
निलंबन अवधि में शिक्षिका का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, गोटेगांव निर्धारित किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।
