डॉ. तोगडिय़ा के आगमन को लेकर उत्साह

बुधनी। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक प्रवीण तोगडिय़ा के सोमवार को बुदनी नगर आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं और धर्मप्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है. उनके स्वागत को लेकर नगर में तैयारियां जोरों पर हैं.

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, डॉ. प्रवीण तोगडिय़ा 30 मार्च की रात करीब 8 बजे बुदनी पहुंचेंगे, जहां जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उनका जोरदार स्वागत करेंगे. प्रवास के दौरान वे सक्रिय कार्यकर्ताओं के निवास पर जाकर उनसे सीधे संवाद करेंगे और संगठन की आगामी रणनीतियों पर चर्चा करेंगे. उनका रात्रि विश्राम सांसद प्रतिनिधि अर्जुन मालवीय के निवास पर प्रस्तावित है.

प्रवास के दूसरे दिन 31 मार्च को सुबह डॉ. तोगडिय़ा संगठन के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय नेताओं से औपचारिक भेंट करेंगे. इस दौरान वे समसामयिक सामाजिक विषयों पर मार्गदर्शन भी प्रदान करेंगे. इसके पश्चात वे नर्मदापुरम के लिए रवाना होंगे. डॉ. तोगडिय़ा के आगमन को लेकर कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं. अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल संगठन के स्थानीय नेतृत्व ने सभी कार्यकर्ताओं से इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाने की अपील की है. इस अवसर पर उनके स्वागत में अनेक स्थानों पर प्रवेश द्वार बनाए जा रहे हैं.

Next Post

अधूरी सडक़ पर बने गड्ढे और बिखरी गिट्टी से रहवासी परेशान

Mon Mar 30 , 2026
इंदौर: नगर निगम की लापरवाही फिर सामने आई है. वार्ड 54 अंतर्गत आने वाले इंदिरा एकता नगर में सीवरेज लाइन के लिए सडक़ खोदी गई, लेकिन काम के बाद दोबारा नहीं बनाई गई. अधूरी और जर्जर सडक़ से लोगों को रोज धूल और गड्ढों के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही […]

You May Like