भोपाल से एक अगस्त से शुरू होगी एयर इंडिया एक्सप्रेस की सेवाएं, रोजाना संचालित होंगी 6 उड़ानें

भोपाल: राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट से 1 अगस्त से एयर इंडिया एक्सप्रेस अपनी उड़ान सेवाओं का संचालन शुरू करेगी। इसके साथ ही भोपाल की घरेलू हवाई संपर्क व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा यात्रियों को दिल्ली और मुंबई के लिए अधिक सुविधाजनक उड़ान विकल्प मिलेंगे।नई व्यवस्था के तहत 1 अगस्त 2026 से भोपाल से संचालित एयर इंडिया की अधिकांश उड़ानों का संचालन एयर इंडिया एक्सप्रेस (IX) द्वारा किया जाएगा। हालांकि, प्रातःकालीन दिल्ली–भोपाल–दिल्ली सेवा AI1705/AI1886 का संचालन पूर्ववत एयर इंडिया द्वारा ही जारी रहेगा।

एयर इंडिया एक्सप्रेस प्रतिदिन छह उड़ानों का संचालन करेगी, जो भोपाल को दिल्ली और मुंबई से जोड़ेंगी। इन उड़ानों के लिए आधुनिक एयरबस A320neo (32N) विमान का उपयोग किया जाएगा, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा और दिनभर में अधिक यात्रा विकल्प उपलब्ध होंगे।राजा भोज एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, एयर इंडिया एक्सप्रेस का परिचालन शुरू होना एयरपोर्ट के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एयर इंडिया समूह की बढ़ी हुई उपस्थिति से हवाई संपर्क मजबूत होगा, उड़ानों के समय विकल्प बढ़ेंगे और यात्रियों को अधिक सुविधाजनक सेवाएं मिलेंगी

Next Post

शेयर बाजारों में लौटी तेजी, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा चढ़ा

Thu Jul 9 , 2026
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like