देर रात जांच के दौरान दस्तावेज नहीं दिखा पाए होटल संचालक और कर्मचारी

इंदौर: विजयनगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा की गई देर रात जांच के दौरान होटल प्रतिष्ठान में आवश्यक दस्तावेज नहीं मिलने पर दो लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.
सब उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह परिहार ने बताया कि घटना 2 जनवरी को रात करीब 12.45 से 1.15 बजे के बीच मंगल सिटी स्थित मैकडोनाल्ड्स परिसर में जांच की गई. इस दौरान प्रतिष्ठान से गुमास्ता लाइसेंस, कर्मचारियों की जानकारी और उनका चरित्र सत्यापन से जुड़े दस्तावेज मांगे.

मौके पर मौजूद 35 वर्षीय मंशाराम मुवेल, निवासी भायली सतवास थाना काटाफोड़ जिला देवास, हाल मुकाम मुसाखेड़ी इंदौर और 35 वर्षीय राकेश नोरगे, निवासी ग्राम मालपुर थाना ढही जिला धार, हाल मुकाम मेघदूत नगर इंदौर दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए. मामले में विजयनगर थाने में दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है.

Next Post

इंदरगढ़ में खाद बीज दुकान पर एक्सपायरी डेट एवं नकली कीटनाशक बेचने पर कृषि विभाग ने कराया मामला दर्ज

Sat Jan 3 , 2026
दतिया: इंदरगढ़ नगर के सेवडा रोड पर आरके ट्रेडर्स खाद खाद बीज एवं कीटनाशक की दुकान पर कृषि विभाग राजस्व विभाग एवं खाद्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान एक्सपायरी कीटनाशक दवा बीज एवं यूरिया का अधिक स्टॉक पाए जाने पर दुकान को सील किया गया है। […]

You May Like