पुलिस विभाग के मुंशी रमाशंकर तिवारी का निधन 

सीधी। मध्यप्रदेश पुलिस विभाग के पीटीएस थाना रीवा में मुंशी के पद पर पदस्थ रमाशंकर तिवारी का 12 नवंबर 2026 को आकस्मिक निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 नवंबर की सुबह लगभग 6 बजे उनके निजी निवास पर अचानक हृदयाघात आने से उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार सहित चुरहट के समीप पूरे मोहनिया क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई।

मृतक रमाशंकर तिवारी पिता रामलखन तिवारी ग्राम मोहनिया, थाना चुरहट, जिला सीधी के निवासी थे। का निर्वहन किया। उनका अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम मोहनिया में किया गया। इस दौरान उनके ज्येष्ठ पुत्र विकास तिवारी ने मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार में परिवारजनों, रिश्तेदारों, ग्रामीणों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।इस दुखद अवसर पर ग्राम पंचायत मोहनिया सहित आसपास एवं दूर-दराज के गांवों से पहुंचे प्रतिष्ठित जनों ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल दें।

Next Post

छठ महापर्व पर गोरखपुर क्षेत्र के आठ डिपो से 300 अतिरिक्त बसों का संचालन

Fri Nov 13 , 2026
गोरखपुर, 13 नवंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से विभिन्न प्रमुख शहरों के लिए रोडवेज की 80 बसें विशेष रूप से रात्रिकालीन सेवा के तहत संचालित की जा रही हैं। गोरखपुर रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह के मुताबिक, गोरखपुर से विभिन्न प्रमुख शहरों के लिए रोडवेज की 80 […]

You May Like