
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी ने दतिया विधानसभा उपचुनाव में आशुतोष तिवारी को अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया है। वे एमपी हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन रह चुके हैं, संघ से जुड़े हैं। इससे पहले पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का नाम प्रमुखता से चल रहा था और उन्होंने स्वयं भी नामांकन फॉर्म खरीदा था। दतिया में चुनाव सरगर्मियों के बीच अब तक कुल 9 लोगों ने नामांकन फॉर्म खरीदे हैं। दतिया उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र 13 जुलाई तक भरे जा सकेंगे। जहाँ बीजेपी से आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा गया है वहीं नरोत्तम मिश्रा द्वारा फॉर्म लेने से पहले तक उनका टिकट लगभग तय माना जा रहा था। दूसरी ओर कांग्रेस से अवधेश नायक, घनश्याम सिंह और अन्य नेता भी दौड़ में हैं।उपचुनाव के लिए वोटिंग 30 जुलाई को होगी और मतगणना 3 अगस्त को की जाएगी।
