कान्हा राष्ट्रीय पार्क में पर्यटकों की बड़ी संख्या , आय में रिकॉर्ड इजाफा 

बालाघाट। कान्हा नेशनल पार्क अपने पहाड़, झरनों और क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर है. यही वजह है कि यहां देश ही नहीं पूरे दुनिया से पर्यटक आते हैं. ऐसे में कान्हा टाइगर रिजर्व की आमदनी भी अच्छी खासी बढ़ रही है. इस साल कान्हा टाइगर रिजर्व की करीब 18 करोड़ 50 लाख रुपए की आय हुई है जो पिछले सभी सालों के रिकॉर्ड को तोड़ रही है.

कान्हा नेशनल पार्क की 2024-25 में 17 करोड़ की हुई कमाई

कान्हा टाइगर रिजर्व में आमतौर पर सैलानी बाघों को देखने आते हैं. वर्तमान में यहां करीब 260 बाघ मौजूद हैं. वर्ष 2024-25 में कान्हा नेशनल पार्क में भारतीय पर्यटक की संख्या करीब 2 लाख 43 हजार 965 थी और विदेशी पर्यटक 23 हजार 345 आये थे. इससे कान्हा नेशनल पार्क की करीब 17 करोड़ रुपये की आमदनी हुई थी.

कान्हा नेशनल पार्क की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

इस साल 18 करोड़ 50 लाख से ज्यादा की आय । साल 2025-26 की अगर बात की जाए तो कान्हा टाइगर रिजर्व ने 18 करोड़ 50 लाख की आय अर्जित की है, जो की अब तक की सबसे बड़ी रिकार्ड आय है. ये पिछले साल की तुलना में करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये अधिक है. इन दिनों मानसून के चलते कान्हा नेशनल पार्क 30 सितंबर तक बंद है. केवल बफर जोन में ही पर्यटक भ्रमण कर सकते है. मानसून के दौरान गश्ती लगातार जारी है और कान्हा प्रबंधन लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है.

इनका कहना है

कान्हा टाईगर रिजर्व के डायरेक्टर रविन्द्र मणि त्रिपाठी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि “इस साल पर्यटकों से जो कान्हा टाइगर रिजर्व में रेवेन्यू जनरेट हुआ है, उसने सभी वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इस वर्ष कान्हा टाइगर रिजर्व ने 18 करोड़ 50 लाख 99 हजार रुपए की आय अर्जित की है, जो उच्च अधिकारियों से लेकर निचले स्तर तक काम करने वाले श्रमिकों के योगदान की वजह से हुई है। ये लोग रात-दिन कान्हा रिजर्व के वनों एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा करते हैं ।

Next Post

क्लीन स्वीप से बचने के लिए उतरेगी टीम इंडिया

Fri Jul 10 , 2026
साउथम्प्टन, 10 जुलाई (वार्ता) ब्रिस्टल में चौथा टी 20 जीतकर सीरीज अपने नाम करने के बाद हैरी ब्रूक ने इंग्लैंड की सीरीज़ को एकदम सही बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें सबसे ज़्यादा खुशी इस बात से हुई कि उन्होंने अलग-अलग सरफ़ेस के हिसाब से खुद को ढाल लिया और “सरफ़ेस […]

You May Like